फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: शादी में खूब जोर-जोर से ढोल बजाते आदमी से शख्स ने कही ऐसी बात, पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेगे

Wed, 30 Apr 2025 12:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Jokes: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 


एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था
उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे
एक व्यक्ति ने पूछा- लगता है तुम सुंदरता के पुजारी हो
ढोल वाले ने बोला- पुजारी जैसी कोई बात नहीं है
एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ पत्नी
घर पर तो मौका मिलता नहीं इसलिए यहीं दे दना दन दे.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू ने नाई की दुकान खोली
बंटी एक दिन राजू की दुकान पर शेविंग कराने आया
राजू ने बंटी से पूछा- मूछ रखनी हैं, क्या?
बंटी-हां
संजू (बंटी की मूछ काट के बोला)- ले रख ले, जहां तुझे रखनी है.....


टीटू बचपन में एक बार घर से भाग गया
लगभग पांच किलोमीटर भागकर हांफने के बाद ये समझ आया
कि सिर्फ फिल्मी हीरो ही दौड़ते-दौड़ते बड़े होते हैं......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
चिंटू -तेरा इतिहास का पेपर कैसा हुआ?
मिंटू- बहुत बुरा, सालों ने मेरे जन्म से भी पहले के प्रश्न पूछ रखे थे.....


मां- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न अच्छे नहीं थे
मां- अच्छा, तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर बेकार ही लिखे......

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो, तू तो रोज मुर्गा ही बनता था.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी चिल्ला कर बोली- सुनो जी, आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं मेरे
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं व्यस्त हूं
वैसे कौन-कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें और मामा की लड़की आ रही हैं
पति खुश होकर बोला- तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का समय से आ जाऊंगा.....
 

Jokes In Hindi: किडनी फेल होने को लेकर राजू ने डॉक्टर से कहा कुछ ऐसा, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें