Desi Chutkule: जिस तरह अच्छा खानपान, अच्छी हवा किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी होती है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर ये सुझाव देते हैं कि इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं, कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़कर हंसना सबसे सरल और किफायती तरीका है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू - सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ...
पप्पू - स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका
गप्पू बेहोश....