फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: iPhone को लेकर बेटे ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 05 Apr 2026 01:44 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। तनाव से बचने के लिए हर किसी को प्रसन्न रहना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Most Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

पिता- उदास क्यों है बेटा
बेटा- नहीं बता सकता आपको
पिता- अपना दोस्त समझ के बता दे
बेटा- अब क्या बताऊं यार, 
तेरी भाभी iPhone मांग रही है
फिर क्या था, दे थप्पड़, दे थप्पड़, दे थप्पड़.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
टीचर- टेंस कितने प्रकार के होते हैं?
पप्पू- तीन प्रकार के प्रेजेंट टेंस, पास्ट टेंस और फ्यूचर टेंस
टीचर- शाबाश, अब उदाहरण दो
पप्पू- कल मैने पड़ोसी की बेटी को देखा था, 
आज प्यार करता हूं, कल भगा कर ले जाऊंगा
पप्पू के उदाहरण सुनकर टीचर बेहोश......


इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा- अकबर का जन्म कब हुआ था?
चिंटू- सर मैं तो स्कूल पढ़ने आता हूं, डिलेवरी थोड़ी कराता हूं
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो जी, आपको मेरे हाथ की कुरकुरी भिंडी
खाने में कैसी लगी?
पति- एक बात तो है, जली हुई भिंडी को कुरकुरी भिंडी बोलकर
खिलाने का हुनर, सिर्फ भारतीय पत्नियों में ही है......


Jokes: एक शादीशुदा आदमी ने भगवान से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप


Jokes In Hindi: आपने कुत्ता क्यों पाला? जीजा का जवाब सुनकर साली की बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास- तुम तैयार होने में बहुत टाइम लगाती हो
मुझे देखो, मैं 2 मिनट में तैयार हो जाती हूं
बहू- मांजी यही फर्क तो है, लौकी और शाही पनीर में.....


सास- मुझे तुम पर पूरा भरोसा है, किचन संभाल लोगी
बहू किचन में गई और कुछ देर बाद,
टूटने की जोरदार आवाज आई
सास- क्या तोड़ दिया बहू?
बहू- आपका भरोसा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मुझसे पहले तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड थे? 
गर्लफ्रेंड- खामोश रही
पप्पू- बताओ?
गर्लफ्रेंड- फिर खामोश रही
पप्पू (चीखकर बोला)- मैं तुम्हारी इस खामोशी को क्या समझूं?
गर्लफ्रेंड- चीख क्यों रहे हो? गिन तो रही हूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें