फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- अभी और कितनी देर लगेगी? पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Thu, 17 Aug 2023 02:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Today Jokes - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में तनाव से बचा रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो हम सभी को तनाव से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। 

संता- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
संता- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
संता- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
 
विज्ञापन

2 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?

 
विज्ञापन

3 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।
सिपाही- तुम भीख क्यों मांगते हो... ये बुरा काम है।

Funny Jokes: जब दादा-दादी ने याद किए जवानी के दिन, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
सास- दामाद से अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
दामाद- सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा।
सास- छिपकली क्यूं?
दामाद- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत डरती है।


Funny Jokes: शादी के कुछ दिन बाद पति ने पत्नी से पूछा ऐसा सवाल? जवाब जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock

चिंटू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो? 
पिंटू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
चिंटू- तो इसमें क्या हुआ? 
पिंटू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें