फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: सब्जी वाले ने पति से पत्नी को लेकर पूछा ऐसा सवाल, जानकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 23 Jul 2025 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule in Hindi: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी और फायदेमंद है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स जिन्हें पढ़कर आप हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
सब्जीवाला- भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए, हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
सोनू- यार मोनू एक मजेदार बात बता...
कुंवारों को लगता है कि सारे समस्या का समाधान शादी है
जबकि शादीशुदा को लगता है सारी समस्या की जड़ शादी है...
मोनू की बात सुनकर सोनू हो गया बेहोश...

Desi Chutkule: बाबा ने रोटी मांगने के लिए घर के अंदर आवाज लगाई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया।
टीटी- टिकट दिखाओ।
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं।
टीटी- क्या सबूत है? 
चिंटू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है। 

Hindi Jokes: डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है, मरीज का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शराबी- डॉक्टर साहब, चेकअप करवाना है?
डॉक्टर – क्या समस्या है?
शराबी – 1-2 दिन से लीवर में दर्द हो रहा है
डॉक्टर – दारू पीते हो?
शराबी – हां, साहब पर एक ही पैग बनाना, अभी मन नहीं है

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें