फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: शादीशुदा लोगों के बारे में चिंटू ने कही ऐसा धमाकेदार बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 12 Dec 2025 06:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Today Funny Jokes: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा। 
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मेकअप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- त्योहार तो कुंवारे मनाते हैं...

.
.
.
शादीशुदा लोग तो हर रोज बीवी को ही मनाते हैं...!

Jokes: इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था। 
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है।

Latest Chutkule: समय रहते शादी कर लेनी चाहिए, पप्पू का जवाब सुनकर गप्पू की बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे...?
लड़का- हैंडपंप से...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें