Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Funny Jokes In Hindi : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
पप्पू- सूर्यास्त के बाद अपनी पत्नी से नहीं लड़ना चाहिए
गप्पू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि वेदों के अनुसार सूर्यास्त के बाद असुरी ताकत
दुगनी हो जाती है......
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
बैगन की सब्जी को देखकर पति-पत्नी से बोला- फिर बैगन बना दिया
तुम्हें मालूम नहीं, ज्यादा बैगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है
पत्नी- ये बात तुमको पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी
पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए....
पति- पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हुई
पत्नी- मैं मायके जा रही हूं
पति- और मैं मंदिर जा रहा हूं
पत्नी- अब चाहे लाख मन्नतें मांग लो, फिर भी मैं वापस नहीं आऊंगी
पति- पगली मन्नत पूरी हो गई है, इसलिए जा रहा हूं.....
विज्ञापन
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
मालकिन (अपनी नौकरानी से)- तुम तीन दिन से काम पे नहीं आयी
और बताया तक नहीं
नौकरानी- जी मैने तो फेसबुक पर Status अपडेट कर दिया था
Going To गांव For Three Days
साहब ने तो कमेंट भी किया था, Miss You गुलाबो.....
सुरेश- शादीशुदा आदमी के लिए 'घरबार' ही सब कुछ होता है
रमेश- वो कैसे?
सुरेश- या तो वो 'घर' में जाता है या 'बार' में....
एक आदमी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान उसे अमृत देते हैं,
लेकिन वो मना कर देता है
भगवान- क्यों वत्स, अमृत क्यों नहीं पी रहे?
आदमी- अभी-अभी गुटखा खाए हैं प्रभु, कैसे थूक दें.....
राजू- पापा मैं कल से स्कूल नहीं जाऊंगा
पापा- क्यों बेटा?
राजू- आज हमारे स्कूल में सबका वजन किया गया
पापा- तो क्या हो गया?
राजू- आज वजन किया है, कल कही बेच दिया तो.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)