फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी के मायके से वापस आते ही जब हंसने लगा पति, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 06 Oct 2025 07:47 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

पत्नी के मायके से वापस आते ही दरवाजा खोलते ही हंसने लगा पति
पत्नी- ऐसे क्यों हंस रहे हो?
पति- गुरुजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत आए,
तो उसका सामना हंसते हुए करना.....


पत्नी- आपको पता है, 40 के बाद स्त्रियां समझदार हो जाती हैं
पति- पर वो अपने आप को 40 की मानें तब न...... 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू (सुरेश से)- यार एक गड़बड़ हो गई
सुरेश- क्या हुआ?
पप्पू- मजाक-मजाक में मैंने गप्पू की गर्लफ्रेंड को 'आई लव यू' बोल दिया
सुरेश- फिर
पप्पू- अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि, किसको ब्लॉक करू....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी- शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा
अब क्या हुआ?
पति- सच बताऊं?
पत्नी- हां बताओ
पति- मुझे नहीं लगता था कि मेरी शादी तुमसे ही हो जाएगी.....


Funny Jokes: प्रवचन देते पडिंत जी को महिला ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'....

लड़का (अपने दोस्त से)- यार मुझे उस लड़की से बचाओ
दोस्त- क्यों क्या हुआ?
लड़का- जब से मैंने कहा है, दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा
बावली चाकू लेकर पीछे ही पड़ गई है...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
बेटा- पापा आप रोज-रोज ऐसे शराब मत पिया करो
पिता- पीने दे बेटा.... पीने दे.... क्या साथ लाये थे
क्या साथ लेकर जाएंगे?
बेटा- अरे मेरे बाप, इसी तरह पीते रहे, तो छोड़कर भी क्या जाओंगे?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें