फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति से पत्नी- लड़कों का कॉमनसेंस बिल्कुल जीरो होता है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 05 Sep 2022 05:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Aaj Ke Majedar Jokes: वर्तमान समय में बढ़ते काम के बोझ की वजह से लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर हमें इस माहौल में भी सेहतमंद रहना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के लिए हम कई काॅमेडी फिल्म देख सकते हैं, कार्टून देख सकते हैं या जोक्स-चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपको के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा। 
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए। 
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था। 
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का। 
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। 
पत्नी गुस्से में- ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पत्नी- लड़कों का कॉमनसेंस बिल्कुल जीरो होता है। 
पति- कैसे? 
बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे शालू आई लव यू। अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी?

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती काम करूं तो थक जाता हूं। 
डॉक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे। 

 

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
एक बार एक चींटी हाथी की पीठ पर बैठ कर कहीं जा रही थी,
रास्ते में एक कच्चा पुल आ गया
चींटी ने पूछा- भाई, ये पुल पार कर लेगा या मैं उतर जाऊं?

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
हाथी और चींटी की शादी हो गई।
अगले दिन ही हाथी की मौत हो गई।
चींटी बोली- वाह रे जिंदगी!
एक दिन का प्यार दिया, अब सारी उम्र कबर खोदने में निकल जाएगी...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा ...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं ...और ...
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित बेहोश...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
लड़की - क्या कर रहे हो?
लड़का - मूंगफली खा रहा हूं।
लड़की - अच्छा! अकेले-अकेले?
लड़का - अब 10 रुपए की मूंगफली में भंडारा करूं क्या....!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें