Today Funny Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो आपसे कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हंसने-हंसाने में काफी मदद करते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।