Funny Jokes: हंसने मुस्कुराने से हमारे जीवन का तनाव दूर होता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो हमें कठिन से कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में हमारी मदद करता है। हंसी किसी योग से कम नहीं है, क्योंकि इससे हमारे शरीर और मन को कई फायदे मिलते हैं। सबसे खास बात तो ये है कि हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। हंसी मजाक करने से आपके आस पास के लोग भी खुश रहते हैं, जिससे खुशनुमा माहौल बना रहता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
टिल्लू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
मोनू - क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
टिल्लू - फिर क्या? मेरी पिटाई हुई.
मोनू - किसने मारा?
टिल्लू- सूरज की मम्मी ने...