फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब मरीज की बात सुनकर डॉक्टर की बोलती हो गई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 30 Sep 2025 03:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे?
बीरबल- महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं... 
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ?
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...

 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
मरीज- “डॉक्टर साहब, मेरी दाहिनी टांग में बहुत दर्द रहता है”
डॉक्टर- “ये तो उम्र का तकाजा है”
मरीज - “लेकिन मेरी बाईं टांग की भी तो उम्र उतनी ही है
फिर दाहिनी टांग में ही तकलीफ क्यों?”
डॉक्टर की बोलती हो गई बंद!
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...

Jokes: पत्नी- दुनिया के दो सबसे बड़े और खतरनाक हथियार कौन से हैं? पति का जवाब पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ने डॉक्टर से बोला- डॉक्टर साहब मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने चिंटू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
पप्पू रोने लगा और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई? 

Jokes: पत्नी- दुनिया के दो सबसे बड़े और खतरनाक हथियार कौन से हैं? पति का जवाब पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
कोयल और कौवा आपस में बातचीत कर रहे थे।
कोयल- भाई, तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा- बहन! बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है, 
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें