फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़के और लड़की की बातें पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 14 May 2023 12:26 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes Today in Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। लोगों के पास खुद का ख्याल रखने का भी समय नहीं है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन का तनाव दूर होता है और आप हमेशा खुश रहते हैं, जिससे तनाव और अवसाद जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुलों की मदद से हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...

लड़की- मैं तुम्हारे लिए सब कुछ छोड़ दूंगी। 
लड़का- मां-बाप? 
लड़की- हां 
लड़का- इंस्टाग्राम 
लड़की- मुंह संभालकर बात कर
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
साली सहिबा- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा जी- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली साहिबा- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा जी- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा जोर- जोर से हंसने
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
एक दर्जी बस में चढ़ा तो उसके पास फोन आया
फोन उठाते ही बोला- तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!

4 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ
सोनू- आम, केला, अमरूद
टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ
सोनू- एक दर्जन केले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम, फिर आप कहते हैं कि नकल मारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें