फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका? लड़के वालों का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 08 Dec 2024 01:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes:  काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes:  काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।

Jokes in Hindi: मास्टर जी- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है? छात्र का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!

Comedy Jokes: पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है? पत्नी ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें