फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टिंकू दे रहा था गजब का ज्ञान तभी हुआ कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 10 Mar 2023 11:53 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। हंसने से हमारे आस पास का माहौल भी बेहद खुशनुमा बना रहता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा हंसते-मुस्कुराते रहने से हमारा मन प्रसन्न रहता है, जिसकी वजह से हमें तनाव और अवसाद जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा भी हंसी हमें बहुत सी गंभीर बीमारियों से बचाती है। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए नए-नए जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...

टिंकू - लोहा लोहे को काटता है....
हीरा हीरे को काटता है।
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने उसे काट लिया।
अब अस्पताल में चल रहा है इलाज!
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पत्नी ने पति से पूछा- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं ?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो
इतना कहते ही पति को मिल गया राष्ट्रपति पुरस्कार....
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू - तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी ?
चप्पू- अरे यार, उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
पप्पू - तो?
चप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी,
वो मेरी क्या होगी

4 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
टीटू- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? 
शीटू- घरवाली
टीटू- मतलब? 
शीटू- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
बैंक कर्मचारी (फोन पर): मैडम आपका अकाउंट हैक हो गया है।
महिला- व्हाट्सएप अकाउंट?
बैंक कर्मचारी- नहीं मैडम, बैंक अकाउंट.
महिला- थैंक गॉड...आपने तो मुझे डरा ही दिया था...
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पत्नी ने एक बोर्ड देखा
बनारसी साड़ी 10/-
नायलॉन 8/-
कॉटन 5/-
पत्नी खुश होकर अपने पति से- मुझे 500 रुपये दो, मैं 50 साड़ी खरीदूंगी।
पति- अरी ओ बीरबल की मां, प्रेस करने वाले की दुकान है वो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : Twitter
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला...
पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है...
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें