फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पतिदेव ने पत्नी को बताया वजन कम करने का गजब उपाय, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 13 Nov 2024 03:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Husband Wife Jokes in Hindi: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Husband Wife Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Jokes in Hindi)  लेकर आए हैं। इन जोक्स (BF Jokes in Hindi) को पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है।
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पतिदेव ने बताया वजन कम करने का गजब उपाय
पत्नी - मेरा वेट कैसे कम होगा? पति- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें ।
पत्नी - किस समय? 
पति- जब कोई खाने को पूछे
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पिंटू पढाई में कमजोर था
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करता रहता था
मास्टर जी- तुम्हारे अंग्रेजी में इतने कम नंबर क्यों आये?
पिंटू- मास्टर जी, आया नहीं थी ना उस दिन
मास्टर जी- अरे, क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थे?
पिंटू- नहीं, वो मेरे बगल वाला लड़का नहीं आया था।

Comedy Jokes: बाप से बेटा- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
संता- बताओ दुनिया का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
बंता- जेब्रा
संता- वो कैसे?
बंता- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना...!!

Chutkule in Hindi: नर्स से संता- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है, जवाब सुनकर हो गया बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता- अरे मेरा नहीं, गर्लफ्रेंड का है.
बंता- गर्लफ्रेंड का फोन तू क्यों ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया...!!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें