फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप चोरी के बाद चोर ने भेजा भावुक कर देने वाला ईमेल, पढ़कर सोशल मीडिया हुआ लोट-पोट...

Fri, 30 Nov 2018 01:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

सोशल मीडिया पर एक चोर चोरी करने के बाद लिखे ईमेल के कारण काफी वायरल हो रहा है, ये चोर सोशल मीडिया स्टार बन गया। आपने आजतक कई तरह की चोरी की घटनाओं के बारे में सुना होगा। लेकिन शायद ही कभी सुना हो कि चोर चोरी करने के बाद खुद ईमेल लिखकर माफी मांगे, शायद ही कभी ऐसा हुआ हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर चोर की तरफ से भेजा गया एक ई-मेल काफी वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
दरअसल, अमेरिका के बर्मिंघम में एक अजीबो गरीब चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक छात्र का लैपटॉप चोरी करने के बाद चोर ने बाकयदा मेल लिखकर जिसका लैपटॉप चोरी किया था उसे सूचना दी और दुख भी व्यक्त किया। इस घटना के बारे में तब पता चला जब अपने दोस्त को मिले एक ईमेल को स्टीव वेलेंटाइन नाम के लड़के ने ट्विटर पर शेयर किया जो उसे चोर ने भेजा था। ये ईमेल लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
छात्र स्टीव ने बताया कि उसके फ्लैटमेट को चोर का एक ईमेल मिला जोकि उसी के साथ यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। ईमेल में चोर ने कबूल किया कि उसने लैपटॉप चुराया है और गरीबी के कारण उसने लैपटॉप चोरी किया है। चोर ने ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में लिखा, 'आपके लैपटॉप के लिए मुझे खेद है।' 

4 of 6
चोर ने मेल में लिखा है कि हैलो, लैपटॉप चुराने के कारण मुझे कृपया माफ कर दें। मैं बेहद गरीब हूं और मुझे पैसे की बहुत जरूरत थी, मैंने तुम्हारा फोन और पर्स को छोड़ दिया है, ताकि तुम्हे ज्यादा दिक्कत न हो। मुझे आशा है कि इससे आपको थोड़ी कम दिक्कत होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
चोर समझ गया था कि यह लैपटॉप एक छात्र का है तो उसने छात्र के प्रति संवेदना दिखाते हुए लिखा कि मुझे मालूम है कि आप एक यूनिवर्सिटी छात्र हैं। अगर इस लैपटॉप में यूनिवर्सिटी से संबंधित कोई जरूरी फाइल, कोई असाइनमेंट या जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं और आपको चाहिए तो कृपया मुझे बताएं। मैं उसे आपको भेज दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टीव ने बुधवार को चोर के ईमेल को ट्वीट किया। जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोर के ईमेल पर रीट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा वाह, ये सबसे अच्छा है, इससे पहले मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। अब तक दो लाख से ज्यादा लोग स्टीव के ट्वीट को लाइक कर चुके हैं, वहीं 60 हजार से भी ज्यादा लोग इस पर धड़ाधड़ रीट्वीट कर रहे हैं। 

देखिए स्टीव वेलेंटाइन का ट्वीट...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें