Viral Jokes: हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मन हल्का रहता है और हमारा मानसिक तनाव भी कम रहता है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमें खुशी का एहसास कराती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ऐसे में आप हंसने के लिए कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं या चुटकुले पढ़ सकते हैं। यही वजह है कि हम आपके लिए रोज कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। जब हम खुश और तनाव मुक्त होते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता है और एक हल्की सी मुस्कान हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हम आपके लिए अध्यापक छात्र के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
टीचर- आइंस्टीन का नियम बताओ...
लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, सिर्फ लास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का- और इसे ही आइंस्टीन का नियम कहते हैं...