फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मास्टर- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं? छात्र का जवाब सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Fri, 10 Dec 2021 12:45 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
दर्द को कम करने में हंसना-मुस्कुराना काफी फायदेमंद है। ये खुशी का अनुभव कराने वाले हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे सकारात्मक सोच बढ़ती है और दर्द कम होता है। सिर्फ यही नहीं हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। ज्यादा खुश रहने वाले व्यक्ति सात साल अधिक जीते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा जोक्स भी हंसने में अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, इन्हें पढ़िए और खुश रहिए... 

टीचर - किसी ऐसे द्रव्य का नाम बताओ, जिसे जमा नहीं सकते...?
छात्र - गरम पानी...!
टीचर - कौन से महीने में 28 दिन होते हैं...?
छात्र - सर, वो तो हर महीने में होते हैं...!
टीचर (गुस्से में) - जा, बाहर जाकर लाइन में सबसे आखिर में खड़े हो जा
थोड़ी देर बाद टीचर (गुस्से में) - तुझे मैंने कहा था न कि सबसे आखिर में खड़ा हो जा
छात्र - सर, उस जगह पर पहले से ही कोई खड़ा है...!
 
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर - आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है...
जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
मास्टर - संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं...?
पप्पू - गुरुजी... संस्कृत तो छोड़िये,
किसी भी भाषा में पत्नी को कुछ नहीं कह सकते...!

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी - भैंस पूछ क्यों हिलाती है...?
छात्र - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती
कि भैंस को हिला सके..!
मास्टर जी बेहोश...!
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - खिड़की पर परदे लगवा दो, 
नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है! 
पति - एक बार उसे ठीक से देख लेने दो, 
वो खुद ही परदे लगवा लेगा...!!!
फिर हुई पतिदेव की धुनाई...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, 
तो तुम क्या करोगे...?
छात्र - एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है...
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें