Viral Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है। हंसते-मुस्कुराते रहने से आप मानसिक तनाव और चिंता जैसी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। साथ ही हंसने से हमारे शरीर को और भी कई फायदे होते हैं। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
मामा– तुझे इतनी मार क्यों पड़ी ?
भांजा– बारात में गलत बोल गया।
मामा– क्या ?
भांजा– “वारी वरसी खटन ग्यासी ,
खटके ले आंदा तार ।
भगंडा तभी सजेगा, जब नाचे
कुडी का यार…….!
मामा– फिर तो मार पड़नी ही थी।
भांजा– मुझे तो सिर्फ मार ही पडी,
जो बंदा नाचा उसकी तो
परसों तेरहवीं है।