Chutkule in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
टीचर- ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क होता है?
गोलू- अगर कंडक्टर सो गया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा
लेकिन अगर ड्राइवर सो गया तो सब का टिकट कटेगा.....
टीचर- तुम क्लास में सो क्यों रहे हो?
पप्पू- आपकी आवाज बहुत मीठी है मैम,
सुनकर नींद आ गई
टीचर- तो बाकी बच्चों को क्यों नींद नहीं आ रही है?
पप्पू- क्योंकि वो आपको सुन ही नहीं रहे हैं......