फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: टीचर- केले के फायदे बताओ? चिंटू ने दिया गजब का जवाब

Thu, 04 Sep 2025 03:40 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Chutkule: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

टीचर (चिंटू से)- केले के फायदे बताओ?
चिंटू- सर, केले खाने से हड्डी मजबूत होती है, 
तो वहीं केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है....

विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पति (पत्नी से)- एक लेखक ने लिखा है कि पतियों को भी,
बोलने की आजादी होनी चाहिए
पत्नी (हंसते हुए)- देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया...

पत्नी- जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले जाते हो,
तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है
पति- घबराओ नहीं, मैं इतनी जल्दी वापस आऊंगा
कि तुमको पता भी नहीं चलेगा
पत्नी- तुम्हारी यही हरकत तो मेरी घबराहट का असल कारण है....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सुबह-सुबह एक पंडित ने पप्पू से कहा- 500 रुपये निकाल बच्चा
तेरा भाग्य खुलने वाला है
पप्पू- वो कैसे पंडित जी?
पंडित- एक करोड़पति बाप की बेटी से तेरी शादी होने वाली है
पप्पू- पंडित जी 500 की जगह 1000 रुपये ले लिजिए
पर ये बताओ घर में दो बच्चे और बीवी है, उनका क्या करूं?
 

Hindi Jokes: मांजी ये अभी तक घर नहीं आए, सास का जवाब सुनकर बहू की बोलती हुई बंद

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बाबा ने घर के अंदर आवाज लगाई- बहन रोटी दे दो, बाबा भूखा है
अंदर से आवाज आई- तेरी बहन मायके गयी है, आज तेरा जीजा भी भूखा है.....

जज (बनिए से)- तुम्हारा जुर्म साबित हो चुका है,
कल तुम्हे फांसी पे चढ़ाया जाएगा
बनिया- वो तो ठीक है, लेकिन उतारा कब जाएगा?
मुझे दुकान भी खोलनी है..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- मत कर मेरा पीछा एक दिन पछतायेगा,
कॉलेज के बाहर छोले-भटूरे की दुकान लगाएगा
लड़का- मत ठुकरा मेरे प्यार को, एक दिन पछताएगी,
उसी छोले-भटूरे की दुकान पर बर्तन मांजती नजर आएगी..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें