फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर के सवाल का चिंटू ने दिया गजब का जवाब, जानकर छूट जाएगी हंसी

Sun, 21 Jan 2024 11:22 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
मजेदार जोक्स: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए तनाव और अवसाद जैसी समस्या बेहद आम बात है। अगर आप भी कुछ इस तरह की मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको अपना ख्याल रखने की बेहद जरूरत है। अगर आप दुनियाभर की टेंशन को थोड़ी देर के लिए किनारे कर अपने लिए कुछ समय निकालते हैं, तो आपको इससे काफी आराम मिल सकता है। हंसना-मुस्कुराना हमारी मानसिक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इन सब परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपने अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाए रखना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिससे आपको मदद मिल सकती है।

टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
चिंटू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था।
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका।
पिंटू: ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी: मुझे ताज महल जाना है।
पिंटू: तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जेलर- सुना है तुम शायर हो…कुछ सुनाओ फिर!
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी मुश्किल तुम्हारी…

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी (शर्मा जी से)- साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूं।
मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
शर्मा जी (भिखारी से)- कहां है तेरा परिवार..
भिखारी- जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं, तो क्या इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी। 
चप्पू- जरूर और हाथ छोड़ दोगे तो मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें