फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule: टीचर- आइंस्टीन का नियम बताओ...? छात्र का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Fri, 20 Dec 2024 07:19 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हंसने से मानसिक तनाव कम होता है और साथ ही इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है तो दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जायेगा।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। आज की भागदौड़ जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में काम के बोझ और सामाजिक बोझ की वजह से मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है। हंसने से मानसिक तनाव कम होता है और साथ ही इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है तो दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए अध्यापक-छात्र के कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

राजू- मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू दीवार के आर पार देख सकते हैं।
छोटू- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
राजू- छेद .
छोटू- आज तक हंसने में लगा है…
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था,
चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार।

ये भी पढ़ें - आज के मजेदार जोक्स: शिक्षक- कौनसा पंछी सबसे तेज उड़ता है? छात्र का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- आइंस्टीन का नियम बताओ...
लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, सिर्फ लास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का- और इसे ही आइंस्टीन का नियम कहते हैं...

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए?
गप्पू खड़ा हो गया 
टीचर- तुम बेवकूफ हो?
गप्पू- नहीं सर, आप अकेले खड़े थे ना तो मुझे अच्छा नहीं लगा

ये भी पढ़ें- Jokes in Hindi, Chutkule: लड़की- तुम पैदल क्यों आ रहे हो? लड़के का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
टीचर ने स्टूडेंट को परीक्षा में चार पेज का निबंध लिखने को दिया
विषय- आलस्य क्या है?
स्टूडेंट ने तीन पेज खाली छोड़कर चौथे पेज पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा
यही आलस्य है!
टीचर बेहोश....
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें