Viral Jokes: खुलकर हंसना किसी भी इंसान के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान न सिर्फ खुश रहता है बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। हंसी एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है, जिसमें इंसान जब किसी इंसान को हंसते हुए देखता है तो अपने आप मुस्कुराने लगता है। हंसने से आसपास सकारात्मक माहौल बनता है, साथ ही इंसान के संबंध भी लोगों से मजबूत होते हैं। देखा जाए तो बड़े-बड़े डॉक्टर भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए रोज मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
अध्यापक- डेट और तारीख में क्या अंतर है?
सारी क्लास चुप
छात्र- सर डेट में गर्लफ्रेंड के साथ जाते हैं और तारीख में वकील के साथ....