फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: कंजूस आदमी ने पंडित जी से पूछा ऐसा सवाल, ये मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 13 Aug 2023 01:22 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए सुबह और शाम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। आज कल के व्यस्त जीवन में काम के दबाव के कारण लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह से इंसान को कई बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में हंसना मुस्कुराना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसना बहुत जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंहे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

कंजूस आदमी पंडित जी से कहते हुए
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताऊंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
टीटू का सिर फट गया
मिट्ट- यार, ये कैसे हो गया
टीटू- अब क्या बताऊं यार,
मैं पहले जूते से ईंट फोड़ रहा था तभी
लूलू शराबी ने कहा कभी अपनी
खोपड़ी भी काम में ले लिया करो,
फिर क्या खोपड़ी ही फूट गई
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू- पैंट की सिलाई कितने की है?
टेलर-150 रुपए की
मंटू- और निक्कर
टेलर- 50 रुपये।
मंटू- चल निक्कर सिल दे और लंबाई पैरों तक रख दियो।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा बियर पीकर घर लौटा था।
पापा की डांट से बचने के लिए लैपटॉप
खोलकर पढ़ने लगा।
पापा :- बेटा तु फिर से पीकर आया है ???
बेटा :- नहीं पापा नही मै नही पिया हु….
पापा :- तो फिर सूटकेस खोलकर
क्या पढ़ रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से
एक किताब पढ़ रहा था,
जिसका टाइटल था- बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां- तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा- मैं ये देखना चाहता हूं कि
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें