Comedy Jokes: हंसने से कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।
Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पप्पू ने ब्लड टेस्ट करवाया, रिजल्ट आया A+
अगले दिन पप्पू टीचर से बोला-
मैम कामयाबी तो मेरी रग-रग में दौड़ रही है
तो स्कूल में C क्यों मिलता है?
टीचर बेहोश......
टीचर- मैं तेरी मां बन जाऊं तो तुझे 2 दिन में सुधार दूं
बच्चा- मैडम मैं अभी जाकर अपने बापू को बताता हूं कि,
बापू तेरी लॉटरी लगने वाली है....
विज्ञापन
2 of 5
Funny Hindi Jokes
- फोटो : Freepik
पत्नी- अब तुम मुझे पहले जितना प्यार नहीं करते
शादी से पहले तो पड़ोस की छत से कूदकर,
मुझसे खूब मिलने आते थे
पति- अब सोचता हूं कि उसी छत से,
गिर क्यों नहीं गया?
विज्ञापन
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
गप्पू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना.....
गधा- यार मेरा मालिक मुझे बहुत मारता है
कुत्ता- घर छोड़ दे
गधा- नही यार! वो हमेशा बेटी से बोलता है,
तेरी शादी गधे से करा दूंगा
बस इसी उम्मीद में बैठा हूं.......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)