New Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
टीचर (चिंटू से)- स्कूल क्या है?
चिंटू- स्कूल वो जगह है, जहां पर हमारे पापा को लूटा जाता है
और हमें कूटा जाता है......
टीचर- एक दिन ऐसा आएगा,जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा
सब जीव नष्ट हो जायेंगे, पृथ्वी तबाह हो जाएगी
सोनू- मैडम जी, उस दिन भी स्कूल आना है क्या?