फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: टीचर- तुम देर से क्यों आए? गोलू का जवाब पढ़कर जोर-जोर से हंसेंगे आप

Sun, 22 Jun 2025 11:19 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

टीचर- तुम देर से क्यों आए?
गोलू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
गोलू- मैम बोर्ड पर लिखा था, आगे स्कूल है
कृपया धीरे चलो.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- पढ़ ले नालायक पढ़ ले, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे
पिता- कौन सी बुक पढ़ने लगा है तू? 
बेटा- फेसबुक......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
राजू के हाथ में नया फोन देखकर उसका दोस्त बोला-
ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
राजू- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते
आज मौका मिला, मैंने उठा लिया......

गोलू- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? 
पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं
गोलू- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है? 
पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं..... 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- मर्द शादी के बाद भी विद्यार्थी ही रहता है
सुरेश- ऐसा क्यों? 
राजू- बीवी को लगता है, मां सिखा रही है
और मां को लगता है, बीवी सिखा रही है.......
 

Comedy Jokes: पत्नी- आपका एक दोस्त मेरे हुस्न की बहुत तारीफ करता है, पति ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर (पप्पू से)- एक उपाय बताओ, जिससे वन की कटाई रोकी जा सके
पप्पू- हमें परीक्षा कैंसिल करके कागज बचाना चाहिए
टीचर बेहोश......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें