फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: ऐसी जिंदगी का करेंगे भी क्या? रिंकू का जवाब सुनकर टीचर के उड़ गए होश

Fri, 27 Mar 2026 02:16 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
Latest Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

टीचर- रिंकू, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे
कभी लड़कियों का पीछा और उनसे दोस्ती नहीं करोगे, 
वतन के लिए जान दे दोगे
रिंकू- दे देंगे, ऐसी जिंदगी का करेंगे भी क्या?


टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं 
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं मैम,
पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानती.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- तुम्हे कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा
पत्नी- दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल का क्या भरोसा, कुछ भी कर सकता है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ?
जीजा- पूछो क्या पूछना है?
साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?
जीजा- क्योंकि वो लोग जानते हैं कि यही वो आदमी है,
जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है......

Jokes: पति ने पत्नी को याद दिलाए शादी के समय लिए सात फेरों के वचन, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar ujala
सास (बहू से)- तुम्हें खाना बनाना नहीं आता?
बहू- नहीं मम्मी जी
सास- तो शादी से पहले क्यों नहीं बताया?
बहू- सरप्राइज......


सास- तुम तैयार होने में बहुत टाइम लगाती हो
मुझे देखो, मैं 2 मिनट में तैयार हो जाती हूं
बहू- मांजी यही फर्क तो है, लौकी और शाही पनीर में.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- यार रात को मेरे परदादा का फोन आया
सुरेश- क्या कहा उन्होंने?
राजू- कह रहे थे कि जितने पाप करने है, कर लो
स्वर्ग क्या नर्क तक में जगह नहीं है, 
हम खुद दीवार पर बैठे हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें