फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: टीचर- किस बात पर इतनी हंसी आ रही है? गोलू ने दिया गजब का जवाब

Mon, 16 Mar 2026 10:16 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी हमारी जिंदगी में बड़ी भूमिका होती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

टीचर- किस बात पर इतनी हंसी आ रही है?
हमें भी बताओ, हम भी हंस लें
गोलू- इतिहास गवाह है, ऐसा बोलने वाले टीचरों ने,
बात सुनने के बाद उस बच्चे को तबीयत से कूटा ही है.......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
ससुर-  इतना डरे हुए क्यों हो दामाद जी?
दामाद- आपकी बेटी को डराने के लिए,
नकली छिपकली लेकर आया,
तो देखा वो जिंदा सांप पकड़कर बाहर फेक रही थी.....


दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
गप्पू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए 
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या?
गप्पू- नहीं साइकिल की......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिंकी (रिंकी से)- कुछ लड़के तो लड़कियों को मैसेज भेजकर 
ऐसे इंतजार करते हैं,
जैसे उधर से रिप्लाय नही बल्कि IAS-IPS का जॉइनिंग लेटर आएगा...


Most Funny Jokes: बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क है? दामाद का जवाब सुनकर सास के होश उड़ गए


Comedy Jokes: लड़के से लड़की- बाबू एक लड़के ने मुझे प्रपोज कर दिया, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई?
शादी क्यों तोड़ दी?
गप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी, लेकिन उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
पप्पू- तो?
गप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी, वो मेरी क्या होगी?


सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- तुम क्या कर रहे हो?
लड़का- मच्छर मार रहा हूं
लड़की- कितने मारे ?
लड़का- 5 मारे, 3 फिमेल ओर 2 मेल
लड़की- कैसे पता चला, मेल है या फिमेल
लड़का- 3 आईने के पास बैठे थे ओर 2 बियर के पास...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें