Viral Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Funny Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा- अकबर का जन्म कब हुआ था?
चिंटू- सर मैं तो स्कूल पढ़ने आता हूं, डिलेवरी थोड़ी कराता हूं
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....
चिंटू स्कूल में 1 काला और 1 सफेद जूता पहनकर आता है
टीचर - घर जाओ और जूते बदल कर आओ
चिंटू- कोई फायदा नहीं,
वहां भी एक काला और एक सफेद जूता ही रखा है.....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
नौकर- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है
सेठ- पर गांव क्यों जाना है?
नौकर- मेरी शादी है इसलिए
सेठ- कितने दिनों की छुट्टी चाहिए?
नौकर- ये तो बहू का चेहरा देखकर ही बता पाऊंगा....
विज्ञापन
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : Amar Ujala
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं
और कहा- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना
खूबसूरत लड़की- पर क्यों?
डॉक्टर- आई ड्राप डालना है......
सुरेश- पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, क्या करूं?
राजू- अगर पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हो,
तो उसे अस्पताल के बदले साड़ी की दुकान में ले जाएं
फिर भी आराम न आए तो उसे सुनार की दुकान में ले जाएं,
तुरंत आराम मिलेगा.....
पप्पू (गप्पू से)- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती....
पत्नी- सुनो जी, आपने कामवाली बाई को
I love You बोल दिया क्या?
पति- नहीं तो, क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल तक मुझे मेम साहब बुलाती थी,
आज दीदी बुला रही है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)