Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
टीचर- मैं तेरी मां बन जाऊं तो तुझे 2 दिन में सुधार दूं
बच्चा- मैडम मैं अभी जाकर अपने बापू को बताता हूं कि,
बापू तेरी लॉटरी लगने वाली है....
टीचर- जिसको सुनाई नहीं देता उसको
हम क्या कहेंगे?
राजू- कुछ भी कह दो मैम,
उसको कौनसा सुनाई देता है.......