फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पेपर देते समय चुप बैठे पप्पू से टीचर ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 29 Jun 2026 03:43 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मजेदार चुटकुलों की खुराक से माहौल खुशनुमा हो जाता है और मूड भी ठीक हो जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....

पेपर देते समय पप्पू बिल्कुल चुप बैठा था
टीचर- तुम परेशान क्यों हो? 
पप्पू चुप रहा
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए? 
पप्पू फिर चुप रहा
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए? 
पप्पू फिर चुपचाप रहा
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो? 
पप्पू- अरे चुप हो जा मेरी मां
इधर मैं गलत सब्जेक्ट की पर्चियां ले आया और
तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड- कोई रोमांटिक शायरी सुनाओ न जानू
बॉयफ्रेंड- नजर मिले तो उसे इजहार कहते हैं,
रात को नींद न आए तो उसे प्यार कहते हैं और जो
इन चक्करों में न पड़े, उसी को समझदार कहते हैं......


एक लड़का बस में खड़ा था
ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज क्या कर रहे हो
लड़का- आईटीआई और आप?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा- 
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन, मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए, तू जो शराब के साथ सलाद
खाकर सो जाता था, टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है...... 

Chutkule In Hindi: राजू ने पंडित से की उसके तोते की शिकायत, पढ़िए वायरल हो रहे धमाकेदार चुटकुले

Funny Chutkule: पति-पत्नी में बोलचाल बंद होने पर हुआ कुछ ऐसा, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर
किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था-
30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 


राजू- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश रहता हूं,
नींद भी अच्छे से आती है, जिंदगी में अमन ही अमन है
हर काम में दिल भी लगता है,
कोई परेशानी नहीं है,ऐसा क्यूं?
डॉक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं,
आपकी जिंदगी में विटामिन she की कमी है...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है?
पिता- नहीं बेटा, दो बार बंद भी हो जाता है
पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पंसद
करते समय......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें