फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर और पप्पू की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Wed, 31 Jul 2024 05:11 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Jokes in Hindi: अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से मुक्त रहना चाहते हैं, तो आपको हंसने की आदत डाल देनी चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से बड़ी से बड़ी बीमारियां आप से दूर रहती हैं। इसके लिए हमें कम से कम दिन में एक बार अपने लिए समय निकाल कर जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
पप्पू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है,
पहला कारण है डर और दूसरा कारण है शौक और
बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और डरते तो
हम किसी के बाप से भी नहीं!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई
पत्नी- ये तो बहुत कड़वी है।
पति- तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं,
जहर के घूंट पीता हूं, जहर के!
विज्ञापन

3 of 5
jokes - फोटो : istock
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा!

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाना खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
ये सुनते ही डॉक्टर साहब बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें