Funny Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पिंकी एगजाम देने प्लंबर को साथ ले गई
टीचर- तुम एगजाम देने प्लंबर को साथ क्यों लाई हो?
पिंकी- मैम खबर मिली थी कि, पेपर लीक हो गया है......
टीचर- तुम एक ही क्लास में तीन बार कैसे फेल हो गई?
पिंकी- मैम, मुझे तीन बार फेल होने के बाद पता चला कि,
समबाहु और विषमबाहु राक्षसों के नहीं, त्रिभुजों के नाम थे......