फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले, पप्पू का जवाब सुनकर मास्टर जी की बोलती हो गई बंद

Thu, 16 Jul 2026 07:56 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi : हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 

मास्टर जी- बीरबल कौन था?
पप्पू- पता नहीं सर
मास्टर जी- पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले
पप्पू- सर प्रमोद, विक्की, गौरव कौन हैं?
मास्टर जी- मुझे क्या पता?
पप्पू- बेटी पर ध्यान दो तो पता चले.....


टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी
पप्पू- जी मैम
टीचर- खड़े हो और बताओ,
लड़की सबसे हंस के बात करती है
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है,
सभी से सेंटिग करना चाहती है.....
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
सोनू- डॉक्टर साहब मुझे बहुत कमजोरी महसूस होती है
डॉक्टर- छिलके सहित फल खाया करो
एक घंटे बाद 
सोनू- डॉक्टर साहब, मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर- क्या खाया था?
सोनू- छिलके सहित नारियल ......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया,
उसमें कुछ भी गलत नहीं मिला
पत्नी सिर पकड़कर बोली-
हे भगवान जिसे कोई भी घास नहीं डाल रहा है,
मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं......

Hindi Chutkule: आपको नहीं लगता भगवान ने मुझे फुर्सत में बनाया होगा, जीजा का जवाब सुनकर साली के उड़ गए होश

Jokes: लव मैरिज को लेकर पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बॉयफ्रेंड- पता है, असली गर्लफ्रेंड क्या होती है?
गर्लफ्रेंड- क्या होती है?
बॉयफ्रेंड- जो अपनी किडनी बेचकर
अपने बॉयफ्रेंड को iPhone X दिलाए
और बाद में कहे बाबू और कुछ चाहिए?
अभी एक किडनी और बाकी है.....


गर्लफ्रेंड की याद में नदी किनारे उदास बैठा चिंटू,
पानी में पत्थर मार रहा था
तभी एक मेढ़क पानी में से निकल कर बोला- 
पानी में आ, तेरी उदासी उतारता हूं
अपनी वाली के चक्कर में मेरी वाली का 
सिर फोड़ दिया....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई,
तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा?
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें,
तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें