फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: चिंटू को स्कूल छोड़ने गए पिता से टीचर ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Wed, 10 Jun 2026 04:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जिन्हें पढ़कर हंसते-हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

Funny Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं, लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।

चिंटू को स्कूल छोड़ने गए को पिता को,
उसकी नर्सरी टीचर मिल गई
पिता- पहचाना? 
टीचर- हां, आप शायद मेरे किसी बच्चे के पापा हैं
पिता मुस्कुराया और टीचर शरमा गई...... 


टीचर- मैं तेरी मां बन जाऊं तो,
तुझे 2 दिन में सुधार दूं
बच्चा- मैडम मैं अभी जाकर अपने बापू को बताता हूं कि,
बापू तेरी लॉटरी लगने वाली है....

विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही
पढ़े लिखे लड़के से हो गई
लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया
जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी,
एक निवाला उसके गले में अटक गया और
वह खांसते खांसते मर गया
पत्नि रोते-रोते लोगों से बोली-
हाय यह क्या हो गया, पानी भी नही मांग सके
वॉटर वॉटर कहते हुए ही मर गए.......
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पप्पू ने हजामत की दुकान खोली
एक ग्राहक शेव कराने आया
पप्पू- मूंछ रखनी है?
ग्राहक- हां
पप्पू ने ग्राहक की मूंछ काट कर,
उसके हाथ में देते हुए कहा-
लो रख लो, जहां रखनी है.......

Hindi Jokes: प्यार हो जाता है या करना पड़ता है? देवर की बात सुनकर भाभी के उड़े होश

Funny Chutkule: पत्नी ने पति से मांगी गुरुदक्षिणा, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
ससुर (दामाद से)- शादी के बाद जीवन कैसा बीत रहा है? 
दामाद- अब क्या ही बताऊं ससुर जी,
आदमी शादी से पहले गर्मजोशी में, 
शादी के बाद कुछ दिनों तक मदहोशी में और
उसके बाद का पूरा जीवन खामोशी में रहता है....


दामाद (ससुर से)- मेरी दिल की तमन्ना है,
आपकी बेटी को पलकों पर बिठाऊं
ससुर- फिर इसमें दिक्कत क्या है?
दामाद- पर वो 72 किलो की है,
दिल को कैसे समझाऊं
ससुर बेहोश......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड- जानू क्या कर रहे हो?
बॉयफ्रेंड- पैसे जोड़ रहा हूं
गर्लफ्रेंड- कितने अच्छे हो तुम,
मेरे नए फोन के लिए पैसे जोड़ रहे हो 
बॉयफ्रेंड- अबे 50 रुपए का नोट फट गया है
टेप लगाकर, उसको जोड़ रहा हूं
गर्लफ्रेंड बेहोश......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें