Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में लोग मानसिक तनाव का जल्द ही शिकार हो जाते हैं। अगर हमें मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
मास्टर जी- शांति किसके घर में रहती है...?
छात्र - जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं...!!!
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक बार ट्रेन में 2 सहेलियां सफर कर रही थीं...
एक बोली, हे भगवान मेरी शादी किसी करोड़पति से करवा दो।
दूसरी बोली, अगर करोड़पति ना मिला तो?
पहली बोली 50, 50 लाख वाले दो से करवा देना।
दूसरी बोली, अगर वो भी ना मिले तो ?
पहली बोली, 25, 25 लाख वाले 4 करवा देना।
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।