Funny Chutkule: अगर शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखना है तो हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से चेहरे पर चमक रहती है और इंसान नौजवान दिखता है। हंसने-मुस्कुराने से मन की उदासी दूर रहती है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि जब भी समय मिले हमें खुलकर हंस लेना चाहिए। हंसने और मुस्कुराने में हमारी मदद करते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें आप पढ़कर खूब हंसेंगे और लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए देर किस बात की चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर...
दो सहेलियां कई दिन बाद मिली"
पहली-तेरे पति के सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन,,,,
2020 में शादी तय हुई थी तब कोरोना चल रहा था, ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी-शादी हुई 2021 में उस समय भी कोरोना चल रहा था, और केवल दो घंटे की अनुमति थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं अपना मेकअप करती की इनके दांत देखती ,,,,
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
टीचर- संता बताओ..अकबर ने कब तक शासन किया था ?
संता- सर जी..
पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
बंता- डॉक्टर साहब, मैं हर रात सपना देखता हूं कि चूहे फुटबॉल खेल रहे हैं।
डॉक्टर- यह कैप्सूल खा लो, ठीक हो जाओगे।
बंता- मैं इसे कल खा सकता हूं दरअसल, आज फाइनल मैच है।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- घर किसे कहते है?
सोनू- जो घर हौसलों से बनाएं जाते हैं उसे हाउस कहते हैं,
जिन घरों में होम हवन होते हैं उसे होम कहते हैं।
जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें हवेली कहते है।
जिन घरों में दीवारों के कान होते हैं उसे मकान कहते है।
जिन घरों के लोन की किश्त भरते भरते आदमी लेट हो जाता है उसे फ्लैट कहते हैं।
जिन घरों में यह भी न पता हो की बगल में कौन रहता है उसे बंग्ला कहते हैं।
सोनू को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया है।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
शिक्षक छात्र से सवाल करता है,
शिक्षक -भारत में सबसे खतरनाक नदी कौन सी है ?
छात्र- भावना…!
शिक्षक- वो कैसे..?
छात्र- क्योंकि, सब इसमें बह जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली," ए जी सुनते हो,
पति-" बोलो क्या हुआ?"
पत्नी," मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए चाय बना रहे हो,,,,,,
पति," ठीक है, वापिस सो जाओ और सपने में चाय पि लो
शिक्षक- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे?
मोनू- 10
शिक्षक- अबे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
मोनू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।