विज्ञान के चमत्कार को नमस्कार तो दुनिया करती है पर क्या आपको पता है कि भौतिक में गति के नियमों को देने वाले वैज्ञानिक 'न्यूटन' के नियम कुछ जगह लागू नहीं होते। न्यूटन के नियमों समेत आप उन तस्वीरों को देखकर हैरान हो जाएंगे जिनसे आपकी आंखें तो क्या दिमाग भी चकरा जाएगा। उलट-पलट कर कैसे भी देखिए इन तस्वीरों को समझ में आए तो शेयर के साथ सुझाव भी दीजिएगा। पहली तस्वीर में ही विज्ञान के नियम को कैसे चकमा देते हुए गिलास की बट पर दो कंचों को साधा गया है।
विज्ञापन
2 of 20
ये देखिए कैसे बिल्ली मौसी दो डिब्बों के ऊपर कमाल का बैलेंस बनाकर बैठी हुई हैं जबकि न्यूटन का पहला नियम कहता है कि प्रत्येक पिंड तब तक अपनी विरामावस्था अथवा सरल रेखा में एकसमान गति की अवस्था में रहता है जब तक कोई बाह्य बल उसे अन्यथा व्यवहार करने के लिए विवश नहीं करता। इसे जड़त्व का नियम भी कहा जाता है।
विज्ञापन
3 of 20
अब इस तस्वीर को समझने में तो दिमाग का दही हो रहा है कि आखिर कैसे एक सिक्का कप के बीचोबीच अपनी स्थिरता बनाए हुए है। न्यूटन का दूसरा नियम बताता है कि किसी भी पिंड की संवेग परिवर्तन की दर लगाये गये बल के समानुपाती होती है और उसकी (संवेग परिवर्तन की) दिशा वही होती है जो बल की होती है।
4 of 20
अब ये क्या फ्रिज में रखा चेरी का डिब्बा अपनी सतह से इतना उठा हुआ क्यों है। न्यूटन का तीसरा नियम है कि प्रत्येक क्रिया की सदैव बराबर एवं विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।
विज्ञापन
5 of 20
बिना ठोस आधार के शायद ही कोई वस्तु हवा में रह सके लेकिन ये क्या जंजीर के सहारे से एक कैफेटेरिया में टेबल और स्टूल बना दिया गया है। तस्वीर में समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर एक लकड़ी का तख्ता जंजीरों के सहारे कैसे टिका दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 20
अरे अब ये क्या बेसिन में कुछ खिलौने तैर क्यों रहे हैं, जबकि पानी आसानी से निकल जाना चाहिए क्योंकि खिलौने तो हल्के हैं, जैसा कि तस्वीर में दिख भी रहा है वो पानी में तैर रहे हैं। बूझो तो जानें।
विज्ञापन
7 of 20
इसे घुमा-फिरा कर सब तरीके से देख लीजिए आखिर मेज पर बर्फ इतनी स्टाइलिश अंदाज में जम कैसे गई है।
8 of 20
जमीन पर कुत्ता तो आपने अक्सर ही देखा होगा लेकिन अब ये देखिए दीवार पर कुत्ता कैसे देख रहा है।
9 of 20
अब इस तस्वीर को भी देख लीजिए कि आखिर कैसे जमीन पर ये टुकड़ा बिना किसी सपोर्ट के अपना बैलेंस बनाए हुए है।
10 of 20
अब ये समझिए आखिर कैसे मेज के एक बिल्कुल किनारे पर रखा पेपर डस्टबिन हवा में अपना बैलेंस बनाए हुए है।
11 of 20
प्रकृति ने भी विज्ञान को धोखा दिया है, देखिए कैसे तस्वीर में बर्फ का बना एक अजीबोगरीब ढेर है। और तो और एक जीव बर्फ की सतह पर एक भारी-भरकम जीव बैठा हुआ है।
12 of 20
अब ये क्या है... बर्फ वो भी इतनी सारी और इतने खास आकार में आखिर कैसे। समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर बर्फ एक टीन शेड से होते हुए एक यू आकार में कैसे बन सकती है।
13 of 20
ये क्या मेज में पानी गिरा और मेज से एक बूंद भी इधर-उधर टपका तक नहीं... विज्ञान कहता है कि पानी अपना रास्ता खुद ही बना लेता है लेकिन यहां तो विज्ञान से धोखा साफ दिखाई दे रहा है।
14 of 20
कभी देखा है ऐसा सिंक, जिसमें पानी सीधा नहीं बल्कि तिरछा गिरता है। कोई नहीं कुछ चीजें विज्ञान की दुनिया से बाहर की है, जिनमें आपको विश्वास कर पाना शायद असम्भव है।
15 of 20
अब इनको फिर से देख लीजिए, बिल्ली मौसी ने कार के हैंडल लॉक पर किस अंदाज में कब्जा कर रखा है। कार के हैंडल लॉक पर बैठने का यह अंदाज इनका सबसे अनोखा कारनामा है, जिसे शायद ही आप समझ पाएं।
16 of 20
देखिए कितनी बर्फ गिरी लेकिन एक जगह पर कुछ खास आकार में गिरी, बर्फ गिरी और कैसे धीरे-धीरे तीन खास गोलों में बर्फ का आकार बदल गया, दिमाग की बत्ती गुल कर रहा है।
17 of 20
ये क्या पारा या पानी कुछ समझ में नहीं आ रहा। पता नहीं कैसे विज्ञान को धोखा दिया गया है।
18 of 20
ये क्या पानी में टेढ़े-मेढ़े आकार की इमारत... गजब हाल है, पता नहीं कैसे इतना संतुलन बना रखा है।
19 of 20
ये तो हद ही है कि पूरी जगह खाली पड़ी है लेकिन बिल्ली मौसी का दीवार प्रेम कम ही नहीं हो रहा। तस्वीर कन्फ्यूज कर रही है कि दीवार पर बिल्ली या बिल्ली पर दीवार। आपको ही कुछ समझ में आए तो बताइएगा।
इन साहब के क्या कहने... कमाल का बैलेंस दोनों हाथों में फोटो फ्रेम। खास तो ये है कि फोटो फ्रेम के अंदर रखे छोटे से बड़े तक पत्थर किस संतुलित अंदाज में रखे गए हैं। इसे कहते हैं आंखों का धोखा या विज्ञान को चुनौती।