फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: क्या महिलाओं को कोई समझ पाया है? ससुर का जवाब सुनकर दामाद की बोलती हो गई बंद

Thu, 30 Apr 2026 05:30 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ससुर-दामाद जोक्स - फोटो : Viral Funny Jokes
Today Jokes in Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

दामाद- क्या महिलाओं को कोई समझ पाया है? 
ससुर- जिन्होंने महिलाओं को समझा वो सन्यासी बन गए,
जो नहीं समझे वो पति बन गए.....


दामाद- पता है ससुर जी, आज पहली बार मुझे
बर्तन धोने का फायदा हुआ
ससुर- वो कैसे?
दामाद- कल पड़ोसन आपकी बेटी से बोली,
काश ये मेरे पति होते
ससुर- फिर
दामाद- फिर क्या, आपकी बेटी मुझसे बोली,
आज के बाद आप बर्तनों से दूर रहोगे.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पंडित जी- बच्चा जीवन के पहले 40 साल बहुत कष्ट भोगोगे
चिंटू- पंडित जी, उसके बाद?
पंडित जी- फिर आदत पड़ जाएगी,
सह लोगे.....
विज्ञापन

टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं, पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानते.....

Jokes In Hindi: भाभी- तुम्हारे भैया नींद में बोलेने लगे है, देवर ने दिया गजब का मजेदार जवाब


Jokes: अपनी बीवी को ससुराल लेने पहुंचा टिंकू, पढ़िए मजोदार जोक्स

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था, 
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं, 
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं तो कभी
गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और 
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं....


सुरेश- जब वो गोबर फेंकने जाती थी,
तो हम उसे देखते थे
मोहन- फिर?
सुरेश- फिर क्या, उसके बाप ने भैंस ही बेच दी
हमारा लव स्टोरी ही खत्म.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की ने भगवान से मन्नत मांगी
लड़की- भगवान मुझे एक समझदार बॉयफ्रेंड दे दो
भगवान- अगर समझदार होगा, तो इस लफड़े में
पड़ेगा ही नहीं, तुम खुद से दूसरा ढूंढ़ लो बेटी......  


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें