Today Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
घर जमाई बने दामाद ने ससुर से कहा-
इतनी शराब मत पिया करो पापा जी
ससुर- पीने दे बेटा पीने दे
क्या लेकर आए थे साथ क्या लेकर जाना है?
दामाद- इसी तरह पीते रहे तो छोड़कर भी
क्या जाओगे?
ससुर- तुम बहुत भोले हो, तुमको कोई भी
आसानी से फंसा देता है
दामाद- हां, शुरुआत आपने ही की थी.....