फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: विदाई के समय ससुर ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Mon, 04 Aug 2025 05:33 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

शादी में लड़की की विदाई के वक्त ससुर आंखों में आंसू लेकर दामाद से बोला-
ध्यान रखना बेटा
दामाद भी भावुक होकर रोने लगा
घर जाकर एक महीने के बाद दामाद को पता चला कि वो 
उसे ही अपना खुद का ध्यान रखने को कह रहा था.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
शिक्षक- तुम्हें पक्षी के पैर देखकर बताना है कि कौन सा पक्षी है
चिंटू- मुझे नहीं पता सर
शिक्षक- तो तुम फेल हो गए, अपना नाम बताओ
चिंटू- आप भी मेरे पैर देखकर पता कर लो न सर....

पप्पू की तपस्या से खुश होकर भगवान ने कहा- कोई 'वर' मांगो वत्स
पप्पू- प्रभु आप गलत समझ रहे हैं
मुझे वर नहीं, वधू चाहिए...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक खूबसूरत लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी... 
एक नौजवान बोला- चांद तो रात में निकलता हैं, 
आज दिन में कैसे निकल आया?
लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था, 
आज दिन में कैसे बोल रहा है....


Desi Chutkule: सुरेश- कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है, मोहन ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश (रमेश से)- यार कल मैं एक सत्संग में गया और पिट कर आया 
रमेश- अरे भाई, यह कैसे हुआ?
सुरेश- बिना कसूर के ही पीट दिया, महाराज प्रवचन कर रहे थे,
कि पति-पत्नी एक ही साईकिल के दो पहिये होते हैं
मैंने खड़े होकर पूछ लिया- अगर पड़ोसन को मिलाकर रिक्शा बना लें
तो कोई एतराज तो नहीं...... 

आदमी (नाई से)- तुमने दाढ़ी बनाने के साथ मेरी चमड़ी भी छील दी
नाई- चिंता मत कीजिए, मैं आपसे केवल दाढ़ी बनाने के ही पैसे लूंगा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (चिंटू से)- जिंदा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं?
चिंटू- नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो आता है, वहीं बता दो
चिंटू- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर बेहोश.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें