फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: ससुर से दामाद- आपकी बेटी ने नाक में दम कर रखा है, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 08 Sep 2025 04:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Latest Chutkule In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दामाद (ससुर से)- आपकी बेटी ने नाक में दम कर रखा है
ससुर- बेटा मेरे बारे में सोच, मेरे पास तो उसकी मां है.....


दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, 
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
ससुर- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की- कौन हो तुम?
लड़का- हसरत तुम्हारी
लड़की- करते क्या हो तुम?
लड़का- पूजा तुम्हारी
लड़की-क्या चाहते हो?
लड़का- मोहब्बत तुम्हारी
लड़की- पछताओंगे तुम
लड़का- किस्मत हमारी
लड़की- मैरिड हूं मैं
लड़का- ये बात पहले बता देती
सारी एनर्जी वेस्ट कर दी हमारी....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- ना कजरे की धार ना मोतियों के हार ना कोई किया श्रृंगार
फिर भी कितनी सुंदर हो, तुम कितनी सुंदर हो
पत्नी- सीधे-सीधे बोलो न कि ब्यूटी पार्लर के लिए पैसे नहीं दोगे.....
 

आज के मजेदार जोक्स: हरीश- सर आज से मैं रोज सात बजे तक घर चले जाया करुंगा, वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- मां 10 रुपये हैं?
मां- अपने पापा से ले लो
पप्पू- पापा 10 रुपये दे दो
पापा- अपने चाचा से ले लो
पप्पू- चाचू मुझे 10 रुपये दे दो
चाचा- बेटा खुल्ले नहीं है, अपनी चाची से ले लो
पप्पू- चाची आपके पास 10 रुपये हैं?
चाची- हां बेटा हैं, दूं क्या?
पप्पू- नहीं अपनी कब्र में ले जाना, 
कुल्फी वाला कब का चला भी गया....


नौकर- साब आपका कोई क्लास मेट आपसे मिलने आया है
मालिक- तेरे को कैसे पता कि वो मेरा क्लास मेट है
नौकर- जी उसने पूछा- ढक्कन घर पे है क्या...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता (बेटे से)- मम्मी कहां गई है तेरी?
बेटा-  प्राकृतिक रचना छेड़छाड़ केंद्र में 
पिता- ये कोई सत्संग का नया सेंटर है क्या?
बेटा- अरे पापा ब्यूटी पार्लर....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें