Chutkule, Jokes In Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
दामाद- एक बात पूछूं ससुर जी
ससुर- हां
दामाद- आपने सासू मां में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
ससुर- उसके गाल का छोटा सा तिल
दामाद- कमाल है, इतनी छोटी सी चीज के लिए
इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली......