फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: ससुर से दामाद- अगर पत्नी से गलती हो जाए तो, वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Wed, 01 Oct 2025 01:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल दीजिए। हंसते रहने से मन और शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। हसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आपका कितना भी बुरा वक्त हो और उसमें भी हंसते रहते हैं, तो यह बुरा वक्त भी जल्द ही कट जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

दामाद- एक बात पूछूं ससुर जी?
ससुर- हां पूछो
दामाद- अगर पत्नी से गलती हो जाए तो कसूर किसका होता है?
ससुर- कसूर पत्नी का नहीं गलती का होता है......

ससुर- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे ससुर जी, अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
अपने दोस्त के साथ गांव का एक भोला-भाला लड़का, 
शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गया 
अंदर जाकर वो बहुत सारे सलाद के आइटम देखकर बोला-
अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है, कटी धरी है भाई.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था, मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....
 

आज के मजेदार जोक्स: भैस की एक आंख खराब होने को लेकर गप्पू ने पप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : Adobe Stock
पप्पू (सुरेश से)- तुझे पता है, सिर्फ शादी ही एक ऐसी दुर्घटना होती है
जिसमें चोट लगने से पहले ही हल्दी लगा दी जाती है.....

पप्पू- यार मेरा भाई दो दिन तक बैंक में नहीं जा सका
बंटी- ऐसा क्यों?
पप्पू- क्योंकि उसे सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी थी
बंटी- इसका बैंक में ना जाने से क्या मतलब?
पप्पू- अरे बैंक में लिखा था कि 'हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं'....  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला
डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लीवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब यह हुआ कि
अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है
डॉक्टर चुप और शराबी खुश.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें