Latest Chutkule, Jokes In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
ससुर- पत्नियां कभी पति से पहले भोजन क्यों नहीं करतीं?
दामाद- जैसे वैज्ञानिक जब भी कभी कोई दवा बनाते हैं,
तो पहले चूहों और बंदरों पर परीक्षण करते हैं
उसी तरह पत्नियां भी पति को पहले भोजन कराकर
ये परीक्षण करती हैं....
दामाद का जवाब सुनकर ससुर की बोलती बंद हो गई.....
दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है,
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
ससुर- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....