फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: ससुर- पत्नियां कभी पति से पहले भोजन क्यों नहीं करतीं? दामाद ने दिया गजब का जवाब

Thu, 20 Nov 2025 11:34 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
Latest Chutkule, Jokes In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ससुर- पत्नियां कभी पति से पहले भोजन क्यों नहीं करतीं?
दामाद- जैसे वैज्ञानिक जब भी कभी कोई दवा बनाते हैं,
तो पहले चूहों और बंदरों पर परीक्षण करते हैं
उसी तरह पत्नियां भी पति को पहले भोजन कराकर
ये परीक्षण करती हैं....
दामाद का जवाब सुनकर ससुर की बोलती बंद हो गई.....


दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, 
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
ससुर- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- उदास क्यों है?
मोहन- यार मेरी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने
उसकी शादी तय कर दी है
सुरेश- मैं तेरे हालात देखते हुए,
तुझे एक शायरी सुनाता हूं,
डाली ने डाली पर नजर डाली,
किसी ने इस पर डाली तो किसी ने 
उस पर डाली, तुमने जिस पर नजर डाली,
उसके बाप ने उसकी शादी कहीं और कर डाली......
विज्ञापन

3 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- तुम बस काम में लगे रहते हो,
मेरी तो परवाह ही नहीं करते
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते......


आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- चलो एक गेम खेलते हैं, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो,
जब अभी वाले से ब्रेकअप हो जाएगा
तो मिस कॉल कर दूंगी
लड़का बेहोश.....


बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी और
गोलू नीचे रह गया
कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
गोलू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं, 
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा....
 

Viral Jokes: टीचर: एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा, सोनू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें