Santa Banta Jokes in Hindi: अगर आप इस व्यस्त जीवनशैली में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत जरूर डाल लेनी चाहिए। दरअसल हमारी हंसी भी एक योग की तरह है, जो हमारे शरीर और मन के लिए काफी फायदेमंद होती है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता- समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था।
बंता- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
संता- अरे मैं बीमार हूं न... इसलिए डॉक्टर ने बाहर की चीज खाने से मना किया है।